Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2025 BMW X5 2025 :  बीएमडब्ल्यू एक्स5 भारत में इस कीमत पर लॉन्च , जानें फीचर्स और इंजन की दमदारी

2025 BMW X5 2025 :  बीएमडब्ल्यू एक्स5 भारत में इस कीमत पर लॉन्च , जानें फीचर्स और इंजन की दमदारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

2025 BMW X5 2025 :  बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारतीय बाज़ार में नई और अपडेटेड 2025 बीएमडब्ल्यू एक्सऽ एसयूवी लॉन्च कर दी है। नई एक्स 5 पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इस SUV को ऑनलाइन या अपने नज़दीकी BMW डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं

पढ़ें :- Luxury MPV : अश्नीर ग्रोवर ने खरीदी शानदार MG M9 लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV, जानिए इस कार की खासियत?

इसकी शुरुआत xDrive40i पेट्रोल से होती है, जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक xDrive30d M स्पोर्ट प्रो पेट्रोल की कीमत 1.15 करोड़ रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

डीज़ल की बात करें तो, एंट्री-लेवल xDrive30d की कीमत 1.20 करोड़ रुपये और टॉप-स्पेक xDrive30d M स्पोर्ट प्रो की कीमत 1.15 करोड़ रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

कलर
BMW X5 ब्रुकलिन ग्रे, कार्बन ब्लैक, मिनरल व्हाइट, स्काईस्क्रेपर ग्रे, तंजानाइट ब्लू और ब्लैक सैफायर रंगों में उपलब्ध है।

पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो, X5 में दो 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं जो चारों पहियों तक पावर पहुँचाते हैं। टर्बो पेट्रोल 375 बीएचपी और 520 एनएम उत्पन्न करता है, जबकि डीजल 282 बीएचपी और 650 एनएम उत्पन्न करता है। दोनों इंजनों में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी है जो तेज़ एक्सेलरेशन पर अतिरिक्त 12 बीएचपी और 200 एनएम उत्पन्न करता है।

पढ़ें :- Mahindra B07 800KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की धांसू एंट्री से मचेगा धमाल, जानिए खूबियां
Advertisement