2025 TVS Ronin : जानी मानी आटो कंपनी TVS ने 2025 रोनिन को लॉन्च किया है। नई रोनिन की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट को 1.35 लाख रुपये में लाया गया है। वहीं कलर आप्शन की बात करें तो इसे दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके मिड-स्पेक वेरिएंट में अब डुअल-चैनल एबीएस (Dual-channel ABS) दिया है। टीवीएस ने मोटोसोल 2024 में अपडेटेड रोनिन को शोकेस किया था। इसके प्रदर्शन किया था और समग्र डिजाइन अपरिवर्तित है। बाइक अब मिडनाइट ब्लू, ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर रंगों में आती है।
पढ़ें :- Lexus ES 500e Electric Sedan : भारत में लॉन्च हुई लेक्सस ES 500e इलेक्ट्रिक सेडान ,10 एयरबैग, मसाज वाली सीट्स के साथ जानें फीचर्स
इंजन
रोनिन में 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 7,750rpm पर 20.4hp और 3,750rpm पर 19.93Nm प्रदान करता है।
रियर मडगार्ड
इसके अलावा, 2025 टीवीएस रोनिन में विज़ुअल बदलाव किए गए हैं। हेडलाइट सराउंड को ब्लैक आउट किया गया है, सीट को फिर से डिजाइन किया गया है और रियर मडगार्ड को पतला किया गया है।
मुकाबला
प्रतिस्पर्धा की बात करें तो इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से होगा।