Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 26/11 Mumbai Attack: 13 साल बाद भी नहीं भर पाये जख्म, पाकिस्तान का आतंकी चेहरा हुआ था उजागर

26/11 Mumbai Attack: 13 साल बाद भी नहीं भर पाये जख्म, पाकिस्तान का आतंकी चेहरा हुआ था उजागर

By शिव मौर्या 
Updated Date

26/11 Mumbai Attack: आज से 13 साल पहले मुंबई समेत पूरा देश हिल गया था। पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान का आतंकी चेहरा दुनिया के सामने आ गया था। 26/11 की घटना आज भी याद करते हुए लोग सहम जाते हैं।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस आतंकी हमले को आज 13 साल हो जाएंगे लेकिन यह भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। बता दें कि, इस घटना से तीन दिन पहले यानी 23 नवंबर को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नाव के जरिए मुंबई पहुंचे थे।

आतंकी जिस नाव पर आए थे, वो भारतीय थी। आतंकियों ने नाव पर सवार चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद नाव को अपने कब्जे में लेकर रात तकरीबन आठ बजे आतंकी कोलाबा के पास कफ परेड के मछली बाजार पर उतरे थे। यहां से आतंकी चार समूहों में बंट गए थे, जिसके बाद वो आगे बढ़े थे।

इसके बाद लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला कर दिया था और 4 दिनों में 12 हमलों को अंजाम दिया था। ताजमहल पैलेस होटल, नरीमन हाउस, मेट्रो सिनेमा और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सहित अन्य स्थानों पर हुए हमलों में 15 देशों के 166 लोगों की जान गयी थी।

पढ़ें :- आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के युवाओं का हौंसला बुलंद करने वाला और महिलाओं के अधिकार की रक्षा करने वाला है: अमित शाह
Advertisement