Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 मार्च 2022 का राशिफल : इन राशि के जातकों का कैरियर आगे बढ़ेगा, इनकी धन की दिक्कत दूर होगी

26 मार्च 2022 का राशिफल : इन राशि के जातकों का कैरियर आगे बढ़ेगा, इनकी धन की दिक्कत दूर होगी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष (Aries): लाइफ पार्टनर से किया हुआ वादा पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। अफसर वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

वृषभ (Taurus): दिनभर भागदौड़ लगी रहेगी। अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। घर में अकेलापन और बोरियत महसूस होगी। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। दूसरों पर ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना चाहिये। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आलोचना हो सकती है।

मिथुन (Gemini): कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा।

कर्क (Cancer): तनावमुक्त महसूस करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। शेयर मार्केट में आप धन निवेश कर सकते हैं। गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। बेकार की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। टेक्निकल सम्बन्धी व्यवसाय में ध्यान देंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

सिंह (Leo): स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। छात्रों की नये विषयों के अध्ययन में रुचि होगी। परिवार के साथ  समय बितायेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। सहयोगियों से मदद मिल सकती है। दोस्तों से मुलाकात होगी।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

कन्या (Virgo): मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। कारोबारी तनाव को घर पर न आने दें। जिन पर आप भरोसा करते हैं वे आपको धोखा दे सकते हैं। आंख मूंद कर हर किसी पर विश्वास न करें। लवर्स अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे। अपनी दिनचर्या को तनावमुक्त रखने प्रयास करें।

तुला (Libra): कैरियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दंपत्तियों के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। प्रबुद्ध लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। नये मित्र बन सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा.

वृश्चिक (Scorpio): कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आपको व्यायाम की ओर ध्यान देना चाहिए। सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार कमजोर रह सकता है। सगे संबंधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।

धनु (Sagittarius): आज आपको रूका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद में हिस्सा मिलेगा। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। साक्षात्कार में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

मकर (Capricorn): व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनियंत्रित खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। यात्रा पर जाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। धन संबंधी कुछ समस्या होगी। नशे से दूर रहें। आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से होगी।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

कुंभ (Aquarius):मान सम्मान बढ़ेगा।सेहत काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की मदद कर सकते हैं। सेवा से जुड़े कार्यों में मन लगेगा। रूके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करे। लोहा काराेबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मीन (Pisces): छात्रों को लाभ होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। मनोरंजन के साधनों पर खर्च करेंगे। लवर्स घूमने का प्लान बनाएंगे। तनाव दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी। दोस्त आपका मनोबल बढ़ायेंगे कैरियर आगे बढ़ेगा।

Advertisement