Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा मेहनत का फल, इन्हे रहना होगा सावधान

27 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा मेहनत का फल, इन्हे रहना होगा सावधान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries) 27 मई 2022

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। घर-परिवार में खुशियाें का वातावरण रहेगा। नए कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों से राय लेंगे। जीवनसाथी के लिए महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सोच-विचार कर काम करना उचित होगा। खर्च सावधानी से करें।

वृषभ राशिफल (Taurus) 27 मई 2022

दफ्तर में कार्यों का अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। चिड़चिड़ाहट ज्यादा रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। जरूरी दवा समय पर लें। तबियत को लेकर परेशान हो सकते हैं।सरकारी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निजी परेशानियों की चर्चा हर किसी से न करें।

मिथुन राशिफल (Gemini) 27 मई 2022

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

आज किसी करीबी के व्यवहार से मूड खराब हो सकता है। यात्रा पर जाएंगे। नौकरी और व्यापार को लेकर परेशानियाँ हल हो जायेंगी। आपकी प्रगति से परिजन खुश रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशिफल (Cancer) 27 मई 2022

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को षड्यंत्र का शिकार होना पड़ सकता है। हंसी मजाक में किसी पर टिप्पणी न करें। जॉब में पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। कारोबार में सुधार होगा। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। दिनचर्या में बदलाव होगा।

सिंह राशिफल (Leo) 27 मई 2022

पूर्व में की गई गलतियों से सबक मिलेगा। नए काम को सोच विचार कर शुरू करें। अपनी धन संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें। तबियत को लेकर लापरवाही न करें। मूवी का आनन्द ले सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके निर्णय को नकार देंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

कन्या राशिफल (Virgo) 27 मई 2022

आज का दिन ठीक रहेगा। किसी डर के कारण आपके काम प्रभावित होंगे। जिम्मेदारियों का पालन करें। बुघार से पीड़ित हो सकते हैं। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें। अपने विचारों को दूसरों को मानने के लिए मजबूर न करें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। छात्रों को सफलता मिल सकती है।

तुला राशिफल (Libra) 27 मई 2022

दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। किसी को सलाह दे सकते हैं। आय के नए साधन मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कला से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन की ओर रूझान रहेगा। संपत्ति विवाद हल होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 27 मई 2022

रूके हुए कार्यों को शुरू करने का दबाव रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। अफसर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। कोई आपके साथ धोखेबाजी कर सकता है। काम में आपका मन नहीं लगेगा।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

धनु राशिफल (Sagittarius) 27 मई 2022

आज आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। किसी की आलोचना करने से बचें। छात्र उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे। साझेदारी करते समय पूरी जानकारी लें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn) 27 मई 2022

मित्रों से कुछ अनबन हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर पारिवारिक कलह बढ़ सकता है। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। आज महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। ज्यादा भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें । आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius) 27 मई 2022

जीवनसाथे के साथ तालमेल रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को बड़े मामले मिल सकते हैं। अज्ञात भय दूर होगा। विरोधी आपसे दूर रहेंगे। यात्रा के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। छात्रों को कोशिश कामयाब होगी।

मीन राशिफल (Pisces) 27 मई 2022

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

धन की कमी के कारण आपके काम प्रभावित रहेंगे। लोन लेने पर विचार करेंगे। संतान की पढ़ाई लिखाई की चिंता रहेगी।दफ्तर में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है। अपने सिद्धान्तों और विचारों से समझौता न करें। कारोबार में लाभ होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

 

Advertisement