1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Women T20 World Cup Schedule : आईसीसी ने विमेन टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का किया ऐलान, जानिए भारत के मैच कब-कब

Women T20 World Cup Schedule : आईसीसी ने विमेन टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का किया ऐलान, जानिए भारत के मैच कब-कब

Women T20 World Cup Schedule : आईसीसी ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2024 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी है, जहां 3 अक्टूबर से महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Women T20 World Cup Schedule : आईसीसी ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2024 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी है, जहां 3 अक्टूबर से महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

पढ़ें :- फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए दो सैन्य विमान, चारों पायलटों की मौत

आईसीसी की ओर से जारी शैड्यूल के अनुसार, टूर्नामेंट के लीग स्टेज के मैचों के लिए टीमों को दो ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ में बांटा गया है। ग्रुप ‘ए’ में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और पहली क्वालिफायर टीम को रखा गया है। ग्रुप ‘बी’ में मेजबान बांग्लादेश के साथ इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और दूसरी टीम को रखा गया है। टूर्नामेंट के सभी मैच बांग्लादेश की राजधानी ढाका और सिल्हट शहर में आयोजित होंगे।

भारत के मुक़ाबले कब-कब

भारत बनाम न्यूजीलैंड – शुक्रवार 4 अक्टूबर स्थानीय समयानुसार शाम 7.00 बजे (सिल्हट)

भारत बनाम पाकिस्तान – रविवार 6 अक्टूबर स्थानीय समयानुसार शाम 7.00 बजे (सिल्हट)

पढ़ें :- दिव्या मित्तल की जन नीति भारत पार्टी 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पूर्व IAS बोलीं- हमें जनता का राज बनाना है

भारत बनाम पहली क्वालिफायर टीम – बुधवार 9 अक्टूबर स्थानीय समयानुसार शाम 7.00 बजे (सिल्हट)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रविवार 13 अक्टूबर स्थानीय समयानुसार शाम 7.00 बजे (सिल्हट)

यहां चेक करें पूरा शैड्यूल-

Image

 

पढ़ें :- VIDEO : आखिर उस रात क्या हुआ था? श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़े सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखा शिवा, रश्मि भी थी साथ

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...