Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बेंगलुरु में 40 और दिल्ली के 20 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ते जांच में जुटे

बेंगलुरु में 40 और दिल्ली के 20 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ते जांच में जुटे

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन—फानन में सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी बम निरोधक दस्ते के साथ शहर के सभी स्कूलों की जांच शुरू कर दरी। इससे पहले दिल्ली में भी एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

पढ़ें :- India 2026-27 Home Season Schedule : घर पर 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 T20I खेलेगा भारत, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

राजधानी दिल्ली के बाद भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बेंगलुरु प्रशासन सतर्क हो गया है। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि आरआर नगर और केंगेरी सहित बेंगलुरु शहर के 40 निजी स्कूलों को आज बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जिसके बाद शहर के सभी स्कूलों में तलाशी और जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले, राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह एक दो नहीं बल्कि 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शुक्रवार तड़के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए तड़के 4.55 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैली सफेद चादर, जनजीवन प्रभावित
Advertisement