Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मुंबई। मुंबई के तारदेव इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर भाटिया अस्पताल के पास शनिवार 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर के जवानों ने आग में फंसे ​लोगों को किसी तरह से बाहर निकले। इसक बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पढ़ें :- 'BJP वाले लोगों को तकलीफ पहुंचाने के लिए गर्मियों में मतदान कराते हैं,' वोट डालने के बाद बोले अखिलेश यादव

मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम  (6 Oxygen support system for older people) की जरूरत थी। जिन्हे उपलब्ध कराया गया।

बताया जा रहा है कि आग सुबह 7.28 बजे लगी। सूचख्ना पर 13 दमकल की गाड़ियां पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। वहीं, आग के चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस कारण से लगी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Advertisement