Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 अप्रैल 2021 राशिफल: इन राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ, ये जातक न बने विवाद का हिस्सा

9 अप्रैल 2021 राशिफल: इन राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ, ये जातक न बने विवाद का हिस्सा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

धन के मामले आज का दिन शानदार रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी से विवाद न करें। यात्रा करने के मौके सामने आ सकतेहैं। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। परिवार के किसी  सदस्य की तबियत खराब सकती है। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। किसी से मदद ले सकते हैं। कर्ज जमा करने के लिए दबाव बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा को टालें। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि 

आज पारिवारिक जिम्मेदारी काफी अधिक रहेगी। इसके चलते आपको थकान और कमजोरी का अहसास होगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। किसी बात काे लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी काम को न टालें। आलस्य न करें। 

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

कर्क राशि 

इस राशि के जातकों को आज बेहतर मौके मिलेंगे। छात्रों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कारोबार में उन्नति होगी।  धन लाभ होने की संभावना है। अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। दफ्तर में जातक को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

सिंह राशि 

आज पारिवारिक कार्यक्रम के चलते  व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको लाभ होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है।खानपान का ध्यान रखें। यात्रा करते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है।  

कन्या राशि 

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दफ्तर से जुड़े कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्ज दी गई पुरानी रकम आपको वापस मिलेगी। आज धन लाभ होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ा लाभ होगा। महिला वर्ग को कामयाबी मिलेगी। किसी संबंधी के यहां से आपको सुखद सूचना मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि 

आपको बेहद व्यस्तता के चलते कमजोरी व थकान महसूस हो सकती है। व्यवसायियों को यात्रा के मौके मिलेंगे। छात्रों की दिक्कत आज दूर होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा। शारीरिक दर्द से चिंतित हो सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि 

आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका अधिक खर्च होगा। दाम्पत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। इस लंबी दूरी की यात्रा करने से आपको बचना होगा। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। आज आपको बेहद  सतर्क रहना होगा। अपनी गुप्त बात उजागर करने से बचें। कोई लाभ उठा सकता है। कुसंगति से दूर रहें। अनजानों को कर्ज न दें। बुजुर्गों को लाभ होगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।

धनु राशि

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

आज परिवार में धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। अपने मित्रों से अच्छे संबंध बनाए रखें।  यात्रा करते समय सावधान रहें। अचल संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान निकलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। युवाओं को लाभ होगा।

मकर राशि 

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।  परिवार के किसी भी कार्य को करने से मना न करें। सेहत को लेकर परेशानी होगी। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। प्रभु की आराधना करेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। 

कुंभ राशि

आज आपकी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे आपको नई दिशा मिलेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कारोबारियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। फील्ड में काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी से सुखद सूचना मिलेगी। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। अपने मित्रों की मदद कर पाएंगे।

मीन राशि

आपको धन लाभ होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। दफ्तर में काम करने वाले लोगों के लिए चुनौती बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कर्ज चुका पाएंगे। निवेश कर सकते हैं।  किसी से व्यर्थ में विवाद न करें। अपनी निजी जानकारी किसी को भी देने से बचे। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।  पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
Advertisement