Somalia Coast Pirates Prought To India : भारतीय नौसेना ने 29 मार्च को सोमालिया के पूर्व में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के दौरान एफवी अल कंबर और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया। इसके अलावा समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया है। सोमालिया तट से पकड़ कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को बुधवार को नौसेना ने मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। खबरों के अनुसार, सभी समुद्री लुटेरों पर मेरिटाइम एंटी पायरेसी एक्ट 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।
पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
भारतीय नौसेना ने एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में कहा, 29 मार्च 24 को सोमालिया के पूर्व में एंटीपाइरेसी ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना के जहाजों त्रिशूल और सुमेधा की मजबूत कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप एफवी अल कंबार और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया। समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री डाकुओं को पकड़ लिया गया।