Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, आठ छात्रों सहित 9 की मौत, छात्रों ने खिड़कियों से कूद कर बचाई जान

VIDEO: स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, आठ छात्रों सहित 9 की मौत, छात्रों ने खिड़कियों से कूद कर बचाई जान

By Satish Singh 
Updated Date

An injured student receives medical help from paramedics after a deadly school shooting, in the southeastern province of Kahramanmaras, Turkey, April 15, 2026. Picture taken with a mobile phone. IHA (Ihlas News Agency) via REUTERS ATTENTION EDITORS - THIS PICTURE WAS PROVIDED BY A THIRD PARTY

नई दिल्ली। एक सिरफिरे 14 वर्षीय छात्र ने अपने ही स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई गई है। गोलियों की आवाज सून सैकड़ों छात्रों ने स्कूल की खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं गोलीबारी में आरोपी की भी गोली लगने से मौत हो गई। यह पूरी घटना तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहरामनमारास की है। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र के माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- तुर्की में 5.1 तीव्रता का आया भूकंप, आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भूकंप सतह से 11.04 किलोमीटर नीचे

पुलिस आधिकारियों ने बताया कि हमलावर आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने स्कूल बैग में पांच बंदूकें और सात मैगज़ीन लेकर स्कूल आया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के पिता पूर्व पुलिस अधिकारी रहे है और छात्र उन्ही की बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा था। स्कूल के अंदर प्रवेश लेते ही छात्र ने एक के बाद एक दो कक्षाओं में घूस गया और अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए स्कूल की खिड़कियों से कूदकर बाहर की ओर भाग गए। स्कूल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में कई राउंड गोलियां चलीं और पूरे स्कूल परिसर दहशत फैल गया। वहीं बाद में गोली लगने से हमलावर की भी मौत हो गई। हालांकि अभी इस विषय पर जांच चल रही है कि आरोपी छात्र ने खुद को गोली मार आत्महत्या की है या उसको किसी और ने गोली मारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुर्की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को बुलवाया और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी हमलावर के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें :- यूके के प्रधानमंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक साथ की प्रेस वार्ता, दोनों ने यूक्रेन में स्थायी शांति की आवश्यकता पर की चर्चा
पढ़ें :- महाराष्ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, हैकर्स ने पाकिस्तान और तुर्की के झंडे की तस्वीरें पोस्ट की

तुर्की के राष्ट्रपति ने जताया शोक

स्कूल में हुए गोलाबारी की घटना के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि दुखद हमले में हमने दुर्भाग्य से अपने आठ होनहार बच्चों और शिक्षक को खो दिया है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पोस्ट करते हुए कहा कि घटना के सभी पहलुओं को पूरी तरह से स्पष्ट जांच कि जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमले में राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

 

Advertisement