Tiruvannamalai double murder case: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम के पास पक्किरिपालयम गांव स्थित में एक झोपड़ी में अचानक आग लगी गयी। इस घटना में एक 53 वर्षीय शख्स और उसकी लिव इन पार्टनर की मौत हो गई। किसी अज्ञात ने झोपड़ी में बाहर से ताला लगाकर आग लगा दी। जिसकी वह से झोपड़ी में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाये।
पढ़ें :- Bye Election : एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को, मतगणना 9 को, जानें कौन सी सीटें हैं शामिल?
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पक्किरीपलायम गांव निवासी पी. शक्तिवेल और उनकी 40 वर्षीय लिव-इन पार्टनर एस. अमृतम के रूप में हुई है। शक्तिवेल पेशे से किसान थे और वह एक ग्रामीण से पट्टे पर लिए गए तीन एकड़ के खेत में बनी 10×10 की छोटी सी झोपड़ी में रहते थे। शुक्रवार तड़के पड़ोसियों को कुछ जलने की तेज गंध आई तो वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि झोपड़ी पूरी तरह राख हो चुकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। झोपड़ी के भीतर दो शव ऐसी हालत में मिले जिन्हें पहचानना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि मौके पर फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से सुराग जुटाए गए हैं। शवों का पोस्टमॉर्टम घटनास्थल पर ही किया गया। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जतायी जा रही है, क्योंकि दोनों मृतक शादी शुदा थे अपने जीवनसाथी से अलग रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि शक्तिवेल 3 साल पहले अपनी पत्नी तमिलरसी से अलग हो गए थे। उनकी पत्नी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ बेंगलुरु में रहती हैं। इस घटना से एक रात पहले शक्तिवेल की बेटी उनसे मिलने आई थी। वह रात 9 बजे खाना खाकर लौट गयी थी। दूसरी तरफ अमृतम भी अपने पति से अलग रह रही थीं। उनके भी दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस इस मामले में दोनों के पूर्व जीवनसाथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।