lucknow Update: राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को कुछ महीने पहले वहां इलाज करा चुके एक मरीज ने पांच हजार से अधिक अश्लील मैसेज भेजे और एक दिन में एक हजार से अधिक बार फोन करके परेशान कर दिया। अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला डॉक्टर ने जब उसे ऐसा करने से माना किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। ऐसा देखते हुए पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दिया। विभूतिखंड थाना ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
विभूतिखंड थाना के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी महेश तिवारी बस्ती का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कुछ महीने पहले महेश का लोहिया में ऑपरेशन हुआ था। महिला डॉक्टर उसके इलाज में शामिल थी। इलाज के दौरान उसे डॉक्टर का नंबर मिल गया था इसके बाद वो उसे परेशान करने लगा। डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि 19 अगस्त को जब वह ओपीडी से कुछ दूर स्थित अपने फ्लैट में जाने के लिए निकली थीं तो महेश तिवारी उनका पीछा करते हुए पहुंच गया। अपार्टमेंट के बेसमेंट में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं तब महेश ने पीछे से उन पर वार करने का प्रयास किया।
गार्ड ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीछा करता था महेश, डर से अकेले फ्लैट जाना बंद कर दिया पीड़िता डॉक्टर ने बताया कि महेश तिवारी काफी दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। डॉक्टर ने इसकी शिकायत 12 मई को महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी की थी। पुलिस ने फोन कर महेश को समझाया था। कुछ दिन तो वो शांत रहा लेकिन लेकिन युवक फिर भी अपोने हरकत से बाज़ नहीं आया।
महेश पर सनकपन इस कदर हावी था कि वो बस्ती से लखनऊ आकर अस्पताल में ओपीडी के बाहर डॉक्टर के इंतजार में खड़ा रहता था और निकलने पर पीछा करता था। महेश से डॉक्टर को जान का ऐसा खतरा लगने लगा था कि वो अकेले निकलने से डरने लगी। जब वह अस्पताल से फ्लैट लौटती थीं तो सुरक्षा के लिए ओपीडी से एक गार्ड लेकर जाती थीं।