Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. A little Angel Came to Swara’s House: स्वरा भास्कर के घर आयी एक नन्ही परी, सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीर

A little Angel Came to Swara’s House: स्वरा भास्कर के घर आयी एक नन्ही परी, सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Social Media

A little Angel Came to Swara’s House: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। स्वरा भास्कर और उनके पति सपा नेता फहाद अहमद ने अपनी नन्ही परी का घर में शानदार वेलकम किया। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपने पति और नन्ही परी के साथ एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पढ़ें :- बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर का हार्ट अटैक से निधन
पढ़ें :- Sofia Ansari Hot Video Viral : सोफिया अंसारी के जालीदार बिकिनी लुक से मचाई तबाही, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

स्वरा ने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी का नाम एक सूफी संत के नाम पर रखा है। राबिया बसरी इराक की रहने वाली एक सूफी संत थी, जिन्हें इराक की पहली महिला सूफी संत माना जाता था। वह एक बेहद स्ट्रॉन्ग लेडी थीं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीबी और इबादत में बिता दी।

स्वरा ने अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक प्रार्थना सुनी गई, एक आर्शीवाद दिया गया,एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य..हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।

Advertisement