पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: डॉ. अंबेडकर महासभा, तहसील इकाई फरेंदा की एक आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई, जिसमें 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर फरेंदा तिराहे पर विशाल जनसभा आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर ‘कटिंग गैंग’ का कब्ज़ा, जाम में घंटों पिस रहे सैलानी–व्यापारी
बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष भीमसेन गौतम ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार सिलसिलेवार बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु संगठन के पदाधिकारी विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं।
बैठक में गंगा पासवान, अमरीश राव लल्लन, बाबूलाल मैनेजर, दिनेश चन्द्रा प्रधान, युवराज कुमार, लालजी प्रसाद, संजय राव, कृष्ण कुमार, दयानंद राव, जय भारत कन्नौजिया, डॉ. पी.वाई. राज, रामनरेश पासवान, बौद्धाचार्य महेंद्र भारती, सत्य प्रकाश भारती, अनिल पासवान एडवोकेट तथा सचिन कुमार ने विचार व्यक्त किए।
सभी वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना महासभा की प्राथमिकता है और यह जनसभा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया के साथ फरेंदा से राम किशुन की रिपोर्ट