1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

असम चुनाव में प्रचार करते हुये बीजेपी के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है। एक जनसभा में तिवारी ने कहा - कांग्रेस पार्टी नागरिकों की खुशियाँ लूटनेवाली पार्टी है, जबकि बीजेपी खुशियाँ देनेवाली पार्टी है।

By santosh singh 
Updated Date

असम। असम चुनाव में प्रचार करते हुये बीजेपी के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है। एक जनसभा में तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नागरिकों की खुशियाँ लूटनेवाली पार्टी है, जबकि बीजेपी खुशियाँ देनेवाली पार्टी है।

पढ़ें :- जब कच्चे तेल की कीमतें $24 प्रति बैरल तक कम हो गई हैं, तो फिर लोगों को राहत क्यों नहीं दी जा रही: रणदीप सुरजेवाला

उन्होंने असम के सिलचर लोकसभा स्थित उदारबंद विधानसभा में दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में मेरी लोकसभा में एक केंद्रीय विद्यालय तक नहीं था.. हमने मोदी सरकार में दो केंद्रीय विद्यालय बनवाया तीसरा और चौथा भी स्वीकृत है। अब विकास का ही मुद्दा चलेगा।

मनोज तिवारी को सुनने सभाओं में 20 से 30 हज़ार की संख्या में लोग उपस्थित रहे। आज मनोज तिवारी ने हैलाकाण्डी, धोलाई, और उदारबन्द विधानसभा में जनसभा के साथ साथ 2 नुक्कड़ सभा भी किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...