Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार में अब बनेगी नई सरकार, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटकलों को दिया विराम

बिहार में अब बनेगी नई सरकार, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटकलों को दिया विराम

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्यसभा (Rajya Sabha) जाएंगे। उन्होंने विगत दिनों से चल रही अटकलों पर सोशल मीडिया पोस्ट (social media post) के जरिए विराम दे दिया है। एक्स पर पोस्टकर उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है। उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं।

पढ़ें :- बिहार के नये डिप्टी CM बनेंगे निशांत कुमार, क्या बेटे की ताजपोशी से नीतीश की JDU में थमेगी बगावत?

 

पढ़ें :- SBI का मेगा भर्ती अभियान, हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य

इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

Advertisement