चना दाल भिंडी रेसिपी। उत्तर प्रदेश और बिहार के घरों में बेहद पसंद की जाने वाली पारंपरिक ‘चना दाल भिंडी’ की सब्जी इन दिनों फूड लवर्स के बीच काफी ट्रेंड कर रही है। स्वाद और सेहत से भरपूर यह डिश दोपहर या रात के खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। शेफ्स के अनुसार, भिंडी की कुरकुराहत और चने की दाल का सोंधापन मिलकर इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं। इस लजीज सब्जी को आप अपने घर पर ही बहुत कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं।
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
आवश्यक सामग्रियां
इसकी मुख्य सामग्री में आवश्यकता अनुसार भिंडी, दो घंटे भीगी हुई एक या आधा कप चना दाल।
इसमें तड़का और ग्रेवी के लिए सरसों का तेल, जीरा, हींग, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च के साथ—साथ हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक।
बनाने की मुख्य विधि
सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को कुकर में थोड़ा नमक और पानी डालकर एक से दो सीटी लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि दाल पूरी तरह से गले नहीं, खड़ी रहे। अब इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके कटी हुई भिंडी को चार से पांच मिनट भून लें ताकि उसका चिपचिपापन निकल जाए, फिर इसे अलग रख लें। फिर बचे हुए तेल में बचे हुए तेल में जीरा-हींग का तड़का देकर प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनें और इसके बाद टमाटर और सभी सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। अब मसाले में उबली दाल और तली हुई भिंडी डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और ढककर धीमी आंच पर कम से कम मिनट तक पकाएं। पांच मिनट बाद जब यह पककर पूरी तरह से तैयार हो जाए तो अंत में इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालकर परोसें। इस डिश को गरमा—गरम रोटी, पराठे या दाल—चावल के साथ खाया जा सकता है।