Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Spring Roll Recipe: घर में होटल और रेस्टोरेंट जैसा स्प्रिंग रोल बनाने का बेहद आसान सा तरीका

Spring Roll Recipe: घर में होटल और रेस्टोरेंट जैसा स्प्रिंग रोल बनाने का बेहद आसान सा तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को स्प्रिंग रोल खूब पसंद होता है। बच्चों को ऐसा चटर पटर खाने को मिल जाएं तो फिर क्या ही कहने है। बच्चे भी इसे खूब मन से खाते हैं। महिलाओं के लिए तो रोज का सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि ऐसा क्या बनाया जाए तो बच्चे और बड़े दोनो ही बिना नाक मुंह बनाएं खा लें।

पढ़ें :- Stuffed Ridge gourd Recipe: लंच या डिनर में इस तरह से बनाएं भरवां तोरई, बच्चे और बड़े सभी को आएगी खूब पसंद

ऐसे में स्प्रिंग रोल बेहतरीन ऑप्शन है। साथ ही टेस्टी स्नैक्स है। तो चलिए फिर आज हम आपको होटल और रेस्टोरेंट से भी अच्छा स्प्रिंग रोल घर में बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं रेसिपी।

स्प्रिंग रोल बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

आधा कप मैदा
1/4 टी स्पून नमक
1/4 कप पानी
1/4 कप दूध
3 बड़े चम्मच तेल और पानी को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।
आधा चम्मच बेकिंग सोडा
फिलिंग के लिए-
1 कप पतागोभी
1 कप बारीक कटा हुआ स्प्रिंग अनियन
1 कप बारीक कटी गाजर
1/2 टी स्पून नमक
तेल
4 लहसुन की कलियां
1 टी स्पून सोया सॉस
मैदा-पानी का पेस्ट

घर में स्प्रिंग रोल बनाने का आसान सा तरीका

पढ़ें :- Dhaba Style Paneer Masala: आज डिनर में बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर मसाला, एक बार खाएंगे बार बार बनाएंगे

स्प्रिंग रोल की शीट बनाने के लिए सभी चीजों को मिला लें। इस मिक्स से स्प्रिंग रोल शीट बनाएं। अब फिलिंग तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और इसमें लहसुन और प्याज डालें, तेज आंच पर प्याज के नरम होने तक भूनें। फिर इसमें बाकी बची हुई चीजें डालें और तेज आंच पर पकाएं। फिर एक शीट लें और इसके किनारों पर पानी मैदा का पेस्ट लगाएं। अब इसमें फिलिंग भरें, इसके बाद इसे आखिरी तक फोल्ड करें। इसके किनारों को आटे का घोल लगाकर अच्छे से सील कर दें। इसे अच्छे से सील करना जरूरी है। ताकि फ्राई करते वक्त यह तेल में बिखर न जाएं। जब ये बन जाए तो इसे तल लें। इसे एक बार हल्का तलें और फिर दोबारा फ्राई करें।

Advertisement