नई दिल्ली। देश की राज्यधानी में एक बाइक सवार युवक की गहर गड्डे में गिर जाने से मौत हो गई थी। यह गड्डा जल बोर्ड ने मरम्मत करने लिए किया था। युवक की मौत के बाद शहरी विकास मंत्री आशीष सूद (Urban Development Minister Ashish Sood) शनिवार को उस जगह का दौरा करेंगे। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को इस घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बीच, दिल्ली के लोक निर्माण विभाग पीडब्लूडी मंत्री प्रवेश वर्मा (PWD Minister Pravesh Verma) ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। क्योंकि लोग इस घटना को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इससे पहले। मंत्री आशीष सूद ने इस घटना पर दुख जताया और जोर देकर कहा कि जल बोर्ड का जो भी अधिकारी सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी करने के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें :- Kamal Death Case : कमल मौत मामले में एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, प्रवेश वर्मा के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुझे शुक्रवार सुबह इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की खबर मिली। मैंने जल बोर्ड को सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करने का निर्देश दिया है। अगर कोई जिम्मेदार पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जल बोर्ड ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का ऑडिट किया था और सर्कुलर जारी किए थे। पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है। जल बोर्ड का कोई भी अधिकारी जो सुरक्षा उपायों को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच दिल्ली जल बोर्ड ने भी युवक की मौत पर दुख जताया और जोर देकर कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है।