1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत

आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत

देश की आजादी 1947 से अब तक के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर भारतीय रुपए कीमत सबसे निचले स्तर पर पहुंची है। कांग्रेस पार्टी के नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए x पोस्ट पर लिखा ने मुबारक हो!

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की आजादी 1947 से अब तक के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर भारतीय रुपए कीमत सबसे निचले स्तर पर पहुंची है। कांग्रेस पार्टी के नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए x पोस्ट पर लिखा ने मुबारक हो!

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया। उन्होंने लिखा कि रुपया इस बार 93.30 के पार पहुँचा। सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि लगता है शतक मरवा कर ही मानेंगे मोदी जी।लेकिन अब नामचीन पत्रकार, कलाकार और सदी के अभिनेताओं को कोई मज़ाक़ नहीं सूझेगा। सबको साँप जो सूंघ गया है।

पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी का तर्क था कि  भारत का रुपया जो गिर रहा है, सरकार की विफलता है

2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान, तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरते रुपए को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि रुपया उसी देश का गिरता है जिस देश का प्रधानमंत्री गिरा हुआ होता है। मोदी ने तर्क दिया था कि यह शासन की कमजोरी है।उन्होंने कहा था कि नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान की करेंसी नहीं गिर रही है, लेकिन भारत का रुपया गिर रहा है, जो सरकार की विफलता है।

शासन की विफलता का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा था कि जब रुपया ₹55-60 के आसपास था, तब यह गिरना आर्थिक कुप्रबंधन का संकेत था।  उन्होंने इसे एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर रुपए की कीमत में स्थिरता आएगी और देश का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि विदेशों से काला धन वापस आता है, तो रुपए की मजबूती के साथ ही हर गरीब के खाते में बड़ी रकम आएगी।

पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...