1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा : रेलवे स्टेशन चौराहे के पास (SBI) एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,मौके पर मची अफरा-तफरी

नौतनवा : रेलवे स्टेशन चौराहे के पास (SBI) एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,मौके पर मची अफरा-तफरी

नौतनवा : रेलवे स्टेशन चौराहे के पास (SBI) एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के रेलवे स्टेशन चौराहे के निकट स्थित एसबीआई एटीएम में गुरुवार देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में धुआँ एटीएम के अंदर भर गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर बड़ा विवाद: नेपाली सुरक्षा बलों ने भारतीय नागरिक को बाजार से घसीटा, सपा नेता बैजू यादव ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस कर्मियों ने एटीएम मशीन और पूरे केबिन की गहन जांच की। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

एटीएम में आग लगने की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस और बैंक प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

नौतनवा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और अब कोई खतरा नहीं है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...