Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Aadhaar Card Protection : अपने आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक, कोई भी नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल

Aadhaar Card Protection : अपने आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक, कोई भी नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल

By Abhimanyu 
Updated Date

Aadhaar Card Protection : भारत में आधार कार्ड सभी नागरिकों के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। जिसका पैन कार्ड समेत कई चीजों में लिंक होना अनिवार्य है। ऐसे में आधार कार्ड की सुरक्षा बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल भी जा सकता है। जिससे आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। हालांकि, आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए UIDAI ने आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा दी है। जिससे आपका आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं आपको आधार कार्ड लॉक करने का तरीका के बारे में।

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

स्मार्टफोन से अपने आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक

-सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर खोलें और UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद ‘My Aadhaar’ टैब पर क्लिक करें।

– फिर Aadhaar Services सेक्शन से ‘Aadhaar Lock/Unlock’ पर क्लिक करें।

पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका

– इसके बाद अब ‘Lock UID’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

– अब अपना आधार नंबर, नाम और पिन कोड डालें। फिर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।

– फिर ओटीपी डालने के बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

SMS के जरिए आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक

– आधार कार्ड से लिंक अपने फोन नंबर से 1947 पर मैसेज भेजना होगा।

पढ़ें :- Realme P4 Lite 5G :  रियलमी पी4 लाइट 5जी की लॉन्च डेट हो गई पक्की , जानें फीचर्स और कीमत  

– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP और आधार नंबर के आखिरी 4 डिजीट लिखकर 1947 पर भेजें। उदाहरण के तौर पर अगर आधार नंबर 123456789012 तो GETOTP 9012 लिखकर मैसेज भेजना होगा।

– ओटीपी आने के बाद LOCKUID OTP के साथ आधार के आखिरी 4 डिजीट लिखकर मैसेज भेजें। अगर आधार नंबर 123456789012 है और OTP नंबर 123456 है तो आपको LOCKUID 9012 123456 लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

Advertisement