Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल का ऐलान

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल का ऐलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में गुरुवार को बड़ा फैसला लिया गया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत छह राज्यों में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी। बता दें कि, इससे पहले सीएम केजरीवाल ने केवल उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा कीक थी। हालांकि, अब उन्होंने देश के छह राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

 

Advertisement