UP By-Elections 2024: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। चुनाव की तारीखों में बदलाव के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसको लेकर भाजपा को घेरा है। इसके साथ ही कहा, आम आदमी पार्टी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेगी।
पढ़ें :- Breaking News : अगर आप ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट किया कैंसिल तो नहीं मिलेगा कोई रिफंड, सरकार ने बदल दिया रिफंड का पूरा नियम
संजय सिंह ने कहा, चुनाव आयोग की भूमिका बहुत अजीब है, देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हिसाब से आप चुनाव का कार्यक्रम बनाते हैं। जब मोदी जी, योगी जी उद्घाटन कर लेंगे तब चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी, जब उन्हें सुविधाजनक नहीं होगा तो UP के उपचुनाव की तारीखें बढ़ा दी जायेंगी। UP उपचुनाव की तारीखें बढ़ाना चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आज अखिलेश यादव जी से सार्थक चर्चा हुई, आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए उपचुनाव में प्रचार करेगी।
चुनाव आयोग की भूमिका बहुत अजीब है, देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हिसाब से आप चुनाव का कार्यक्रम बनाते हैं।
जब मोदी जी, योगी जी उद्घाटन कर लेंगे तब चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी, जब उन्हें सुविधाजनक नहीं होगा तो UP के उपचुनाव की तारीखें बढ़ा दी जायेंगी।
UP उपचुनाव की… pic.twitter.com/YOwMbEjm6b
पढ़ें :- यूपी में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में मंगलवार से होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
— AAP (@AamAadmiParty) November 4, 2024
बता दें कि, यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने सोमवार को उपचुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया। अब इसको लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।