1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ईरान ने किया ‘खून के बदले खून’ का ऐलान, IRGC ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ के 78वें चरण का फूंका बिगुल

ईरान ने किया ‘खून के बदले खून’ का ऐलान, IRGC ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ के 78वें चरण का फूंका बिगुल

ईरान ने इजराइल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बदला लेने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' के 78वें चरण (78th Phase of 'Operation True Promise') की शुरुआत की बात कही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान ने इजराइल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बदला लेने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ के 78वें चरण (78th Phase of ‘Operation True Promise’) की शुरुआत की बात कही है।

पढ़ें :- अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया

ईरान ने इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर प्लांट के पास दागी बैलिस्टिक मिसाइलें 

खबरों के मुताबिक, ईरान ने इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर प्लांट (Dimona Nuclear Plant) के पास बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इससे पहले, ईरान के अपने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के परिसर में भी हमले की खबरें आई थीं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। मिसाइल और ईरान ने अपग्रेडेड जोलफागर मिसाइलों का उपयोग किया है और इजराइल के हाइफा स्थित तेल रिफाइनरियों तथा ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाने का दावा किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को लेकर भी दुनिया में हलचल है। कुछ रिपोर्ट्स में उनके द्वारा ईरान को “नेस्तनाबूद” करने की धमकी और कुछ में मजबूत बातचीत के दावों का उल्लेख है। वहीं, ईरान के समर्थकों (हूतियों और हिजबुल्लाह) ने लाल सागर में अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले तेज कर दिए हैं।

इस युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है, जहां चांदी 2.5 लाख रुपये और सोना 1.5 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। भारत में चांदी की कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.5 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को छूने की खबरें हैं। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण तेल की सप्लाई रुकने का डर है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले 48 घंटों में युद्ध विराम नहीं हुआ, तो यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है।

पढ़ें :- ईरानी सरकारी TV पर प्रसारित सनसनीखेज वीडियो से अमेरिका में मचा हड़कंप, बैरन ट्रंप को कहां मारें? 10 मिलियन डॉलर का इनाम

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...