1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका को तीन भारतीय नाविकों की हत्या का न अफसोस न माफी, हमारे Compromised PM चुप : राहुल गांधी

अमेरिका को तीन भारतीय नाविकों की हत्या का न अफसोस न माफी, हमारे Compromised PM चुप : राहुल गांधी

Death of Indian Sailors : ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे वाले टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में MT सेटेबेलो पर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई। जिसको लेकर देश में काफी आक्रोश और भारत सरकार ने हमले की कड़े शब्दों की निंदा की है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका को तीन भारतीय नाविकों की हत्या का न अफसोस है और न उसने माफी मांगी। उल्टा वह आदेश देना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इस पर हमारे Compromised PM चुप हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : मोहम्मद सिराज का क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम भावुक संदेश, बोले- आप हमेशा मेरे लिए रहेंगे प्रेरणा

दरअसल, अमेरिकी हमले में भारतीय नागरिकों की मौत पर भारत ने विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एस जयशंकर और रुबियो के बीच बातचीत का ब्योरा जारी किया। बयान के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि Compromised PM देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा – क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वो उन्हीं के वश में हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद – न अफ़सोस, न माफ़ी। उल्टा, अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है। उनके शब्द पढ़िए: “अमेरिकी सेना के आदेश तुरंत मानें।” कोई उल्लंघन “बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” एक आज़ाद देश इस तरह की भाषा कभी नहीं सहेगा। लेकिन हमारे Compromised PM? चुप। एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं, और आदेश मान लेते हैं। Compromised PM देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा – क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वो उन्हीं के वश में हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...