1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप भारत के CEC ज्ञानेश कुमार के सवाल से हुए प्रभावित! अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बदलाव के दिये संकेत

ट्रंप भारत के CEC ज्ञानेश कुमार के सवाल से हुए प्रभावित! अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बदलाव के दिये संकेत

Save America Act : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से पूछे गए सवाल जिक्र करते हुए अपने देश की चुनाव प्रणाली में बदलाव के संकेत दिये हैं। ट्रंप ने भारत की तरह अमेरिका में भी हर वोटर के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पास कराने की अपील भी की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- देश की निचली अदालतों में 7,300 से ज्यादा जजों के पद खाली, कर्नाटक सबसे आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा- ‘इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो ID के बिना चुनाव कैसे हो सकते हैं?’ उन्होंने आगे कहा- ‘हमें अब सेव अमेरिका एक्ट पास करना होगा। ट्रम्प ने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया को और सख्त बनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी चुनावों की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ेगी।’

बता दें कि ‘सेव अमेरिका एक्ट’ वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटिंग से जुड़े नियमों को और सख्त करने वाला एक बिल प्रस्ताव है। जिसके तहत वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का दस्तावेजी प्रमाण और मतदान के समय फोटो ID दिखाना जरूरी होगा। इसके अलावा, बिल में डाक से वोट देने की प्रक्रिया को काफी सीमित करने की बात भी कही गई है।

Image

ये बिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से पारित हो चुका है, लेकिन सीनेट में इसे अब तक मंजूरी नहीं मिली है। इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन, आमने-सामने हैं। राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पास कराने पर जोर देते रहे हैं। उनका दावा है कि इस बिल के पास होने से चुनावी धोखाधड़ी पर रोक लगेगी।

पढ़ें :- सिवान में RJD नेता को बदमाशों ने बनाया गोली का निशाना, पंचायत से लौटते वक्त हुआ हादसा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...