1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Third Mangala Gauri Vrat : सावन तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, कुंडली में मंगल दोष को कम करने में सहायक

Third Mangala Gauri Vrat : सावन तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, कुंडली में मंगल दोष को कम करने में सहायक

सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व हैै। इस माह में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा का विशेष वि​धान है। सावन में आने वाले हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। आज 18 अगस्त को तीसरा मंगला गौरी व्रत है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Third Mangala Gauri Vrat :  सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व हैै। इस माह में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा का विशेष वि​धान है। सावन में आने वाले हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। आज 18 अगस्त को तीसरा मंगला गौरी व्रत है। सुखमय दांपत्य जीवन के लिए इस दिन सुहागिन महिलाएं माता गौरी की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती है।

पढ़ें :- Baba Neem Karoli : बाबा नीम करौली ने सुखी जीवन के लिए जरूरी सीख बताई , मोह और प्रेम में समझें अंतर

मां गौरी की पूजा में माता को सुहाग की सामग्री, फूल, फल और अन्य चीजें अर्पित की जाती हैं। मान्यता के अनुसार, माता गौरी को श्रद्धा से याद करने और व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, यह व्रत कुंडली में मंगल ग्रह के अशुभ प्रभावों या मंगल दोष को कम करने में सहायक माना जाता है।

माता गौरी शक्ति और सृजन का रूप हैं। उनकी आराधना से भक्तों में संयम, धैर्य, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल का विकास होता है।

पढ़ें :- 05 सितंबर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, रुका हुआ काम बढ़ेगा आगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...