1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 अक्टूबर 2026 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों को मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम

07 अक्टूबर 2026 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों को मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम

आज का राशिफल 07 अक्टूबर 2026

By शिव मौर्या 
Updated Date

07 अक्टूबर 2026 का राशिफल: बुधवार के दिन तुला राशि के लोगों के व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं। आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

पढ़ें :- 03 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज काम में एकाग्रता बनाए रखने से मिलेंगे अच्छे परिणाम

मेष – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ – आज रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन – आज बातचीत और संपर्कों से लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं।

कर्क – मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी हो सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। आज धन संबंधी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

पढ़ें :- 02 अक्टूबर 2026 का राशिफल: तुला, कन्या और मकर राशि के लोगों को मिल सकता है नया अवसर, दांपत्य जीवन में रहेगी मधुरता

सिंह – आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से उत्साहवर्धक रहेगा। मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

कन्या – आज काम में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

तुला – आज व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी है।

वृश्चिक – आज विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु – भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, करियर और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। यात्रा का योग बन सकता है।

पढ़ें :- 29 सितंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों के काम में बढ़ेगा उत्साह, रुके हुए कार्यों में आ सकती है गति

मकर – आज मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। नौकरी में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कुंभ – आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे। नई योजना शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

मीन – आज भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच से काम लें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और पुराने संपर्क काम आएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...