1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद में भारी बारिश का कहर, कच्ची दीवार गिरने से एक 22 वर्षीय युवती की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

फर्रुखाबाद में भारी बारिश का कहर, कच्ची दीवार गिरने से एक 22 वर्षीय युवती की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में आफत बनकर टूटी है। इस जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चंदनी गांव में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज बारिश के कारण एक घर की कच्ची दीवार ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां घायल हो गईं।

By Sushil Sah 
Updated Date

फर्रुखाबाद। पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में आफत बनकर टूटी है। इस जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चंदनी गांव में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज बारिश के कारण एक घर की कच्ची दीवार ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां घायल हो गईं।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय के हर कॉलेज में हॉस्टल सुविधा मामले में हाई कोर्ट ने अर्जेंट लिस्टिंग से किया इनकार

सोते समय हुआ हादसा

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चंदनी गांव का एक परिवार रात में अपने कच्चे मकान में सो रहा था। इलाके में हो रही भारी बारिश के चलते दीवारें पूरी तरह सीलन की चपेट में थीं। आज सुबह करीब 4 बजे अचानक जर्जर कच्ची दीवार सो रहे लोगों पर अचानक से गिर गई। अचानक हुए इस हादसे से चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी संघर्ष के बाद मलबे में दबी 22 वर्षीय युवती ज्योति को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद ज्योति को मृत बताया। हादसे में घायल दो अन्य बच्चियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज अभी चल रहा है।

पढ़ें :- भागलपुर में बड़ा रेल हादसा, पटरी पार कर रहे एक ही परिवार के दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

परिजनों में कोहराम, प्रशासन तैनात

जैसे ही युवती की मौत की खबर परिजनों को मिली, वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। हांलाकि स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही राजस्व टीम नुकसान का मुआयना कर पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया में लग गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...