1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Lakshmi Mittal’s steel plant in Ukraine : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला , उत्पादन आंशिक रूप से रोकना पड़ा

Lakshmi Mittal’s steel plant in Ukraine : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला , उत्पादन आंशिक रूप से रोकना पड़ा

भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल (Indian industrialist Lakshmi Mittal) की कंपनी ArcelorMittal Kryvyi Rih पर रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी घायल हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lakshmi Mittal’s steel plant in Ukraine  :  भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल (Indian industrialist Lakshmi Mittal) की कंपनी ArcelorMittal Kryvyi Rih पर रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी घायल हो गए। हमले में संयंत्र की कई महत्वपूर्ण उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते प्लांट में उत्पादन गतिविधियों को आंशिक रूप से रोकना पड़ा है।

पढ़ें :- नन्हें बच्चे की आवाज सुनकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन, शेयर किया वीडियो

आर्सेलरमित्तल का यह प्लांट यूक्रेन के क्रिवी रीह शहर में है, जो यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लाडिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy) का होम टाउन है. यह प्लांट यूक्रेन की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील यूनिट भी है।

आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह ने एक बयान में कहा कि मिसाइल हमले के कारण बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस संचालन से जुड़ी प्रमुख सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कंपनी के अनुसार, इन महत्वपूर्ण इकाइयों को हुए नुकसान की वजह से उत्पादन प्रक्रियाएं बाधित हुई हैं और संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से रोकना पड़ा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...