1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन मेंजेलेंस्की के होमटाउन पर किया ड्रोन अटैक , 14 लोगों की मौत

Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन मेंजेलेंस्की के होमटाउन पर किया ड्रोन अटैक , 14 लोगों की मौत

रूस और युक्रेन के बीच चल रही लंबे समय से जंग थमने का नाम नही ले रही है। दोनों तरफ से रूक रूक कर हमले हो रहे हैं। ताजा हमलों में रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन क्रिवी रिह पर ड्रोन हमला किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : रूस और युक्रेन के बीच चल रही लंबे समय से जंग थमने का नाम नही ले रही है। दोनों तरफ से रूक रूक कर हमले हो रहे हैं। ताजा हमलों में रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन क्रिवी रिह पर ड्रोन हमला किया है। इस हमले के दौरान रूस ने एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया है. जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 121 लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें :- Lakshmi Mittal's steel plant in Ukraine : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला , उत्पादन आंशिक रूप से रोकना पड़ा

बता दें कि रूस आए दिन यूक्रेन पर Ballistic missiles से हमला कर रहा है। जिससे आम नागरिकों की मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है क्योंकि इन हमलों को रोकने के लिए कोई ‘Patriot Interceptor’ मौजूद नहीं है। हालांकि, यूक्रेन के लंबी दूरी के हमलों ने रूस की Fuel supply को भारी नुकसान पहुंचाया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy) क्रिवी रिह शहर के ही रहने वाले हैं। रूस के इस हमले को ‘डबल-टैप स्ट्राइक’ बताया जा रहा है, जिसमें पहले ड्रोन से हमला किया गया, उसके बाद बचाव कर्मियों के रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) शुरू किया तो रूस ने फिर से ड्रोन अटैक कर दिया।

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2024 में जंग की शुरुआत हुई थी। साढ़े चार साल से चल रही इस जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन भी रूस को लगातार जवाब दे रहे हैं और रूसी शहरों को निशाना बना रहा है।

पढ़ें :- Russia-Ukraine war : रूसी शहर पर यूक्रेन ने की बड़ी ड्रोन स्ट्राइक, 13 की मौत; रूस ने लगाया ये आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...