मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) शादी करके अब पति-पत्नी बन चुके हैं। आज दोनों का प्यार मुकम्मल हो गया है। परिवार और करीबियों की मौजूदगी में आमिर और गौरी ने रजिस्टर मैरिज करके एक दूजे को अपना हमसफर चुन लिया है।
पढ़ें :- बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार आज बनने जा रहे हैं दूल्हा, नहीं होगा रिसेप्शन
बता दें कि आमिर और गौरी एक दूसरे को करीब 25 साल से जानते थे। लंबी जान-पहचाना और फिर रिश्तों में नजदीकी के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। यह शादी बेहद ही प्राइवेट स्पेस में हुई जिसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल थे। शादी का सारा प्रोग्राम आमिक के बांद्रा स्थित घर पर हुआ।
बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) ने अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर कराने के लिए ऑफीशिलयल डॉक्टुमेंट्स पर साइन किए हैं। आमिर खान ने 4 जून को गौरी स्प्रैट के साथ अपनी शादी की खबर कनफर्म की। वे एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन एक दूसरे को डेट पिछले दो साल से ही कर रहे थे।
शादी में आमिर खान (Aamir Khan) के तीनों बच्चे और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) का बेटा मौजूद था। आमिर की पहली शादी फिल्म रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, जुनैद और आइरा खान (Ira Khan) हैं। एक्टर की दूसरी शादी 2005 में डायरेक्टर किरण राव (Director Kiran Rao) से हुई थी। वे 2021 में अलग हो गए और अपने बेटे आजाद की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। गौरी स्प्राट का छह साल का बेटा है जो लाइमलाइट से दूर रहता है।
मेहमानों की लिस्ट में करीब 150 लोग शामिल थे, जिनमें विदेश से आए रिश्तेदार भी थे। जहां तक गौरी स्प्रैट की बात है, वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय वहीं बिताया है। वह रीटा स्प्रैट की बेटी हैं, जिनका बेंगलुरु में एक सैलून था। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल (Blue Mountain School) में पढ़ाई की और 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन कोर्स, FDA स्टाइलिंग एंड फोटोग्राफी (Fashion course from the University of the Arts London, FDA in Styling and Photography) पूरा किया। प्रोफाइल में यह भी बताया गया है कि वह फिलहाल वह मुंबई में एक BBlunt सैलून चलाती हैं।