AAP candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly elections) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को और ज्यादा तेज कर दी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
प्रत्याशियों के नाम के एलान से पहले आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक हुई। पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया।
First list of AAP candidates for Delhi Elections is OUT
All the best to all the candidates
फिर लायेंगे केजरीवाल !
#PhirLayengeKejriwal pic.twitter.com/YTbnqpzqEC पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
— AAP (@AamAadmiParty) November 21, 2024
बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
इन प्रत्याशियों को मिला टिकट
छतरपुर- ब्रह्मा सिंह
किराड़ी- अनिल झा
विश्वास नगर- दीपक सिंघला
रोहतास नगर- सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर – BB त्यागी
बदरपुर- राम सिंह
सीलमपुर- जुबैर चौधरी
सीमापुरी- वीर सिंह धींगान
घोंडा- गौरव शर्मा
करावल नगर- मनोज त्यागी
मटियाला – सोमेश शौकीन
पढ़ें :- अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य