नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) से पहले आम आदमी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा है। आप के पांच पार्षदों ने भाजपा (BJP) का झंडा थाम लिया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Delhi BJP president Virendra Sachdeva) और बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी (BJP leader Ramveer Singh Bidhuri) की मौजूदगी में आप पार्षदों भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।
पढ़ें :- सोशल मीडिया आज की आवश्यकता, अच्छे कंटेंट डालिए, फेक अकाउंट के बारे में लोगों को बताएं...शिक्षकों से सीएम योगी की अपील
बतातें चलें कि रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP ) के जिन पांच पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उसमें वार्ड 178 से सुगंधा बिधूड़ी, वार्ड 28 से राम चन्द्र, वार्ड 30 से पवन सहरावत, वार्ड 180 से मंजू निर्मल, वार्ड 177 से ममता पवन शामिल हैं।