Accident on Purvanchal Expressway: आजमगढ़ जिले में शनिवार को देर रात भंयकर दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।
पढ़ें :- हमास के हौंसले हुए पस्त! सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार, युद्ध रोकने की कर रहा अपील
घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से आ रही बोलेरो की शनिवार की देर रात करीब 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर ट्रैक्टर ट्रॉली से भिंड़त हो गई। भीषण हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी बोलेरो काफी दूर तक घिसटती गई। एक-एक कर उसमें सवार लोगों के शव कुछ-कुछ दूरी पर गिरते गए। बोलेरो में आगे बैठे लोग स्टेयरिंग के नीचे फंस गए।
घटनास्थल से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इस भीषण हादसे की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को एकत्र किया। जिसमें से तीन महिलाएं और दो पुरुषों की मौके पर मौत हुई थी। मृतकों में पति-पत्नी है। बाकी, उनके रिश्तेदार और परिवार के हैं। किरन नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।