1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. हमास के हौंसले हुए पस्त! सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार, युद्ध रोकने की कर रहा अपील

हमास के हौंसले हुए पस्त! सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार, युद्ध रोकने की कर रहा अपील

Israel–Hamas War: इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों ने फिलिस्तीन के कट्टरपंथी संगठन हमास के हौंसले पस्त कर दिये हैं। आतंकी संगठन अब युद्ध को पूरी तरह खत्म करने की बात कर रहा है। यहां तक कि वह सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। हमास के गाजा प्रमुख खलील अल-हय्या ने कहा है कि इजरायली जेल में बंद फिलिस्तीनियों के बदले बाकी बचे सभी बंधकों को रिहा करने के लिए हमास तैयार है और इस बारे में जल्द वार्ता करना चाहता है जिससे इस क्षेत्र में युद्ध समाप्त हो सके।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

हमास के गाजा प्रमुख खलील अल-हय्या ने गुरुवार को एक टेलीविजन भाषण में कहा कि वह इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “हमास को अंतरिम युद्धविराम समझौता स्वीकार नहीं है। क्षेत्र में युद्ध पूरी तरह से रुकनी चाहिए।” खलील अल-हय्या ने कहा, “हम एक व्यापक समझौते के लिए तैयार हैं, जिसमें सभी इजरायली बंधकों की रिहाई, इजरायल में कैद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई, गाजा युद्ध का अंत और क्षेत्र के पुनर्निर्माण की शुरुआत शामिल हो।”

इस दौरान अल-हय्या ने इजरायल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। जिसमें 45 दिन के अस्थायी युद्धविराम और हमास के हथियार डालने की शर्त शामिल थी। कट्टरपंथी संगठन कहना है कि= कोई भी समझौता स्थायी युद्धविराम, इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और गाजा के पुनर्निर्माण की गारंटी पर आधारित होना चाहिए। एक वरिष्ठ फिलिस्तीनी अधिकारी ने आरोप लगाया कि इजरायल का नया प्रस्ताव युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा नहीं करता और केवल बंधकों को प्राप्त करना चाहता है।

बता दें कि इजरायल लगातार गाजा पर हवाई हमले कर रहा है। गाजा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को हुए हवाई हमलों में कम से कम 32 फिलिस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मारे गए लोगों में 10 एक ही परिवार के थे। जबालिया में संयुक्त राष्ट्र संचालित एक स्कूल पर हमले में छह लोगों की जान गई। इजराइल ने दावा किया कि वहां एक हमास कमांड सेंटर था।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...