Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत-नेपाल सीमा पर खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई,21 बोरी यूरिया बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई,21 बोरी यूरिया बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर नौतनवा थाना क्षेत्र के मधुबन नगर (वार्ड नंबर 8) में छापेमारी की गई, जहां से 21 बोरी यूरिया बरामद की गई।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों में खाद के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और यूरिया जब्त कर लिया गया। अब यह जांच की जा रही है कि अवैध भंडारण किसने किया। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement