Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अभिनेता पुनीत राजकुमार को पड़ा दिल का दौरा, सोशल मीडिया पर निधन की खबर वायरल

अभिनेता पुनीत राजकुमार को पड़ा दिल का दौरा, सोशल मीडिया पर निधन की खबर वायरल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सैंडलवुड इंडस्ट्री (sandalwood industry) के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार (Actor Puneet Rajkumar) को शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें बेंग्लुरू के विक्रम अस्पताल (Vikram Hospital in Bangalore) में भर्ती कराया गया है। पुनीत राजकुमार( Puneet Rajkumar)  के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। अभिनेता को इंटेसिव केयर यूनिट (Intensive Care Unit) में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार( Puneet Rajkumar) को दिल का दौरा पड़ा है। इसके साथ ही उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंची है। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में मौजूद हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्माई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) जो कि डॉक्टर राजकुमार के परिवार के करीबी भी हैं। वह भी अस्पताल पहुंच सकते हैं। अभिनेता पुनीत राजकुमार (Actor Puneet Rajkumar)  के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि उनकी तबीयत के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पुनीत को दिल का दौरा पड़ने के बाद ऐसी खबरें वायरल कर दी गईं, जिसमें यह कहा गया कि उनका निधन हो गया है। काफी लोगों ने इस बात को सच भी मान लिया, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। पुनीत की स्थिति नाजुक है और डॉक्टर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश में लगे हुए है।

पुनीत भजरंगी 2 के पूर्व रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आज उनके फिल्म देखने जाने की उम्मीद थी। आखिरी बार वो फिल्म ‘युवारत्ना’ में नजर आए थे। फैंस और परिवार वाले जल्द से जल्द पुनित के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement