Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. दिवंगत अभिनेता और पति धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार लेंगी अभिनेत्री हेमा मालिनी, बोलीं-पूरा परिवार के लिए है बड़ा पल

दिवंगत अभिनेता और पति धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार लेंगी अभिनेत्री हेमा मालिनी, बोलीं-पूरा परिवार के लिए है बड़ा पल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कार (Padma Award)  का देश की राजधानी दिल्ली में वितरण किया जाएगा। सोमवार को इस दौरान हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के वेटरन एक्टर रहे धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan Award) से नवाजा जाएगा। धर्मेंद्र के स्थान पर उनके इस अवॉर्ड को एक्टर की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी (Actress Hema Malini) को दिया जाएगा।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने दिया जनाजे को दिया कंधा, फूट-फूटकर रोई बेटी

इस मामले की जानकारी खुद हेमा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी है और बताया है कि सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की बजाय वह इस पुरस्कार को परिवार की तरफ से हासिल करेंगी। आइए जानते हैं कि हेमा ने और क्या-क्या कहा है? हिंदी सिनेमा में 6 दशकों तक बतौर दिग्गज अभिनेता अपनी धाक जमाने और शानदार फिल्मों के जरिए योगदान देने को लेकर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award) दिया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा 25 मई को पद्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया था, जिसमें धर्मेंद्र का नाम भी शामिल था।

पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO

धर्मेंद्र के स्थान पर उनके पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award)  को हासिल करने को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि यह मेरे लिए एक भावुक पल है। अहाना मेरे साथ है। ईशा भी आना चाहती थी, लेकिन नहीं आ पाई। पूरा परिवार खुश है। सनी, बॉबी सभी को इस बारे में पता है और यह हम सभी के लिए एक बड़ा पल है। इस तरह से हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के पद्म अवॉर्ड (Padma Award) को रिसीव करने को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेत्री के इस बयान ये साफ हो गया है कि धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल इस खास कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

इन सेलेब्स को भी मिलेगा सम्मान

सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि आर माधवन, ममूटी और सिंगर अल्का याग्निक जैसे सिनेमाई हस्तियों को आज दिल्ली में पद्म पुरस्कार (Padma Award)  की अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement