मुंबई। अभिनेत्री साई पल्लवी और जुनैद खान (Actress Sai Pallavi and Junaid Khan) की फिल्म एक दिन (movie ek din) जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली है। फैंस इसका बेसर्बी से इंतजार कर रहे है। फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इसका पोस्टर रिलीज किया है। मेकर्स ने पोस्टर वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के दिन 14 फरवरी को रिलीज किया है। इस फिल्म के माध्यम से साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू (debut in bollywood) करने जा रही है।
पढ़ें :- KBC 18 : पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले ही एपिसोड में आमिर की बात पर बिग बी ने दी वॉर्निंग!
वैलेंटाइन डे के मौके पर जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म एक दिन के मेकर्स ने फिल्म का एक प्यारा पोस्टर रिलीज़ किया। पोस्टर में साई पल्लवी एक मफिन पकड़े हुए दिख रही हैं। ऐसा लगता है कि वह जुनैद को विश कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे को प्यार और मिठास से भरी एक प्यारी सी नज़र से देख रहे हैं। एक गर्म, रोमांटिक सर्दियों के माहौल में, पोस्टर में जुनैद और साई के कैरेक्टर बर्फ से ढकी सड़क पर साथ-साथ चलते हुए, हल्के से मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने आरामदायक सर्दियों के कपड़े पहने हैं। पोस्टर में अपनी ही दुनिया में खोए होने का एहसास दिलाया गया है। फिल्म एक दिन जुनैद खान के लीड रोल वाला तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट है, जबकि साई पल्लवी इसी से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। सुनील पांडे द्वारा डायरेक्टेड फिल्म एक दिन को स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखा है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित (Mansoor Khan, Aamir Khan and Aparna Purohit) ने प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक राम संपत ने दिया है और लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। फिल्म एक दिन एक मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।