Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gautam Adani : अडानी ग्रुप को मिला सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर लोन, एंटरप्राइजेज के शेयर 15 फीसदी उछले

Gautam Adani : अडानी ग्रुप को मिला सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर लोन, एंटरप्राइजेज के शेयर 15 फीसदी उछले

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। अडानी ग्रुप (Adani Group)  के लिए बुधवार को बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अडानी ग्रुप (Adani Group)  को सॉवरेन वेल्थ फंड (Sovereign Wealth Fund) से 3 अरब डॉलर का लोन मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप (Adani Group)   ने लेनदारों को तीन अरब डॉलर का कर्ज मिलने की जानकारी दी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस लोन की लिमिट 5 अरब डॉलर तक बढ़ सकती है।

पढ़ें :- अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

ये जानकारी बुधवार को समाप्त हुए तीन दिवसीय रोडशो के दौरान इंवेस्टरों के लिए जारी किए गए मेमो में दी गई है। हालांकि इस मेमो में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ये कौन से सॉवरेन वेल्थ फंड (Sovereign Wealth Fund)  हैं, जिनसे अडानी ग्रुप (Adani Group)   को कर्ज मिला है। ये जानकारी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

मार्च के अंत तक इतना कर्ज चुकाने की उम्मीद

अडानी ग्रुप (Adani Group) को मिले 3 अरब डॉलर के लोन की खबर ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही अडानी ग्रुप (Adani Group)   के मैनेजमेंट ने जानकारी दी थी कि मार्च के अंत तक 690 मिलियन डॉलर से 790 मिलियन डॉलर शेयर रिलेटेड कर्ज चुका सकते हैं। बता दें कि अडानी ग्रुप (Adani Group)   ने इस हफ्ते के दौरान सिंगापुर और हांगकांग में रोडशो किया है, ताकि निवेशकों का विश्वास जीत सके।

140 अरब घटा मार्केट कैप

पढ़ें :- Gautam Adani की 100 अरब डॉलर वाले क्लब में जोरदार वापसी, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बनें

हिंडनबर्ग  रिपोर्ट (Hindenburg Report) आने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group)  पर ज्यादा कर्ज को लेकर सवाल उठे थे। जनवरी में आई रिपोर्ट के बाद से ही अडानी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में 140 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की है।

अडानी ग्रुप के इन शेयरों में बढ़ोतरी 

बुधवार को अडानी ग्रुप (Adani Group)  के शेयरों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्केट बंद होने तक अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने 15.78 फीसदी बढ़कर 1,579 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। अडानी पॉवर करीब 5 फीसदी के अपर सर्किट लगाकर 153 रुपये प्रति शेयर पर थे। अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 1.56 फीसदी बढ़कर 601.70 रुपये पर थे। अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के स्टॉक 379.70 रुपये, अडानी ग्रीन के शेयर 509 रुपये, टोटल गैस के शेयर 712 रुपये ओर ट्रांसमिशन के शेयर 675 रुपये पर बंद हुए थे। इन स्टॉक में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

 

पढ़ें :- मुकेश अंबानी एक बार फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल,अदाणी से निकले आगे
Advertisement