Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सावन के पवित्र महीने में नहाने के पानी में मिलाएं 4 चीजें, दूर होगी दरिद्रता, चमकेगी किस्मत

सावन के पवित्र महीने में नहाने के पानी में मिलाएं 4 चीजें, दूर होगी दरिद्रता, चमकेगी किस्मत

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र माना गया है। यह पूरा महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सावन के पवित्र महीने में किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन से सभी कष्टों को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। यदि आप काफी लंबे समय से आर्थिक तंगी या दरिद्रता से परेशान हैं, तो सावन के दौरान स्नान करते समय पानी में केवल चार चीजें मिलाने से आपकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है।

पढ़ें :- सावन माह में हरियाली तीज पर ऐसे आसानी से बनाएं हलवाई जैसा स्वादिष्ट घेवर

पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में रोजाना या विशेष रूप से सोमवार के दिन पानी में इन चार खाश चीजों को मिलाकर स्नान करने से भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बरसती है।

1. काले तिल (Black Sesame Seeds)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नहाने के पानी में थोड़े से काले तिल मिलाकर स्नान करने से आपकी कुंडली में मौजूद राहु-केतु और शनि दोष शांत होते हैं। इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही संचित धन में तेजी से वृद्धि होने लगती है।

2. पवित्र गंगाजल (Holy Ganga Water)

पढ़ें :- आखिर क्यों चढ़ाई जाती है महाकाल को राख और भस्म आरती का क्या है रहस्य?

सनातन धर्म में गंगाजल को परम पवित्र और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने वाला माना गया है। स्नान के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाने से शरीर और मन की शुद्धिकरण होती है। यह अचूक उपाय घर से दरिद्रता को दूर भगाता है और सुख-समृद्धि देता है।

3. कच्चा दूध (Raw Milk)

भगवान शिव का अत्यंत प्रिय अभिषेक द्रव्य दूध है। नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है, मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और सोए हुए भाग्य को बल मिलता है।

4. इत्र या सुगंधित केवड़ा जल (Perfume or Kewra Water)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुगंध का सीधा संबंध धन की देवी माता लक्ष्मी और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह से होता है। सावन के पवित्र महीने में सुगंधित जल से स्नान करने से आकर्षण बढ़ता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समाज में मान-सम्मान मिलता है।

पढ़ें :- अखंड सौभाग्य और आस्था का पर्व है हरियाली तीज का उत्सव, ​इस दिन​ मनाया जाएगा

स्नान के समय इस बात का रखें विशेष ध्यान

धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, इन चीजों को पानी में मिलाने के बाद स्नान करते समय मन ही मन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए। ऐसा करने से इस उपाय का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और जातक को सभी प्रकार के आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।

Advertisement