Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aditi Singh jeevan parichay : अदिति सिंह पार्टी लाइन से हटकर पिता के तरह बनाई अलग छवि

Aditi Singh jeevan parichay : अदिति सिंह पार्टी लाइन से हटकर पिता के तरह बनाई अलग छवि

By संतोष सिंह 
Updated Date

Aditi Singh jeevan parichay

Aditi Singh jeevan parichay : उत्तर प्रदेश के रायबरेली ​(Raebareli) जिले से सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) विधायक अदिति सिंह (MLA Aditi Singh) 17 वीं विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गई हैं। युवा विधायक अदिति सिंह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। इनके पिता अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) यूपी की राजनीति में रॉबिनहुड छवि के नेता थे। उन्होंने पांच बार विधायक का चुनाव जीता था।

पढ़ें :- Congress Manifesto: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लिए जारी किया मेनिफेस्टो, किए ये बड़े वादे

जीवन शैली

कांग्रेस (Congress) विधायक अदिति सिंह (MLA Aditi Singh) 21 नवंबर 2019 को पंजाब से कांग्रेस विधायक MLA अंगद सैनी (Angad Saini) संग विवाह-बंधन में बंधी। अदिति सिंह ने मास्टर्स की पढ़ाई अमेरिका से पढ़ाई की है। मास्टर्स ड्यूकन यूनिवर्सिटी अमेरिका से किया है। इससे पहले बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की है।

ये है पूरा सफरनामा

नाम- अदिति सिंह

पढ़ें :- डिजिटल मंच पर नार्वे में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान

पिता का नाम- अखिलेश सिंह

पति का नाम- पंजाब कांग्रेस विधायक अंगद सैनी

निर्वाचन क्षेत्र – 180 सदर विधानसभा, रायबरेली

दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

जन्‍म तिथि –15 नवम्बर, 1987

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल कल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में नए CM के नाम पर लगेगी मुहर

जन्‍म स्थान –लखनऊ

धर्म –हिन्दू

जाति- सामान्य (क्षत्रिय)

शिक्षा -स्नातकोत्तर

व्‍यवसाय- उद्योग

मुख्यावास: 5/17, विनीत खण्ड, गोमतीनगर, जिला-लखनऊ ।

पढ़ें :- अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के उत्पीड़न केस में नपे 3 IPS अधिकारी, एक्ट्रेस की आप बीती सुनकर कांप जाएगी रूह

योगी सरकार अदिति सिंह को दी है वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

यूपी की योगी सरकार ने रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अदिति सिंह पार्टी लाइन से हटकर अनुच्छेद 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन कर चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी अदिति सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप लगा कर निलंबित कर चुकी है।

राजनीतिक योगदान

मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा की सदस्‍या प्रथम बार निर्वाचित

Advertisement