1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2025 Honda SP 125 :  2025 होंडा एसपी 125 भारत में लॉन्च , जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

2025 Honda SP 125 :  2025 होंडा एसपी 125 भारत में लॉन्च , जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने SP125 का 2025 अपडेट लॉन्च किया है।  इस अपडेट में नए फीचर्स और नई हेडलाइट्स हैं और मैकेनिकली इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 2025 Honda SP 125 : होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने SP125 का 2025 अपडेट लॉन्च किया है।  इस अपडेट में नए फीचर्स और नई हेडलाइट्स हैं और मैकेनिकली इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। खरीदार Honda SP 125 को दो वेरिएंट में से चुन सकते हैं। बेस वेरिएंट में ड्रम ब्रेक और दूसरे वेरिएंट में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

पढ़ें :- Royal Enfield Bullet 650 :  रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की लॉन्च डेट आई सामने , जानें फीचर्स और कीमत

कलर
2025 Honda SP 125 5 कलर ऑप्शन- पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक, पर्ल सायरन ब्लू, इंपीरियल रेड मैटेलिक और मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक में लाई गई है।

 डिजाइन
2025 Honda SP125 का डिज़ाइन एक जैसा ही है। मोटरसाइकिल में अब हेडलैम्प के लिए एलईडी सेटअप है। यह आक्रामक टैंक श्राउड और एग्जॉस्ट मफलर पर क्रोम के साथ आता है। कंपनी SP125 को पांच रंग विकल्पों में पेश करती है – पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल साइरन ब्लू, इंपीरियल रेड मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक।

इंजन
इस बाइक में 124cc सिंगल-सिलेंडर, फ़्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है जो OBD2B नियमों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। यह इंजन 11bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

कीमत
Drum वेरिएंट की कीमत 91,771 रुपए और Disc वेरिएंट की कीमत 1,00,284 रुपए एक्स शोरूम है। यह बाइक OBD 2B नियमों के अनुकूल बनाई गई है।

पढ़ें :- Honda New Hybrid Sedan Prototype :  होंडा नई हाइब्रिड सेडान प्रोटोटाइप का पहला लुक आया सामने, जानें फीचर्स और डिज़ाइन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...