Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan : तालिबान ने दवाओं के आयात पर लगाया बैन , पाकिस्तान को लगा झटका

Afghanistan : तालिबान ने दवाओं के आयात पर लगाया बैन , पाकिस्तान को लगा झटका

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan :  पाकिस्तान को आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर एक और बड़ा झटका लगा है। तालिबान ने पाकिस्तान से दवाओं के आयात पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया है। खबरों के अनुसार, तालिबान के वित्त मंत्रालय ने पाकिस्तान से दवाओं के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का आदेश दिया है। यह फैसला न केवल पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि दक्षिण एशिया के व्यापारिक समीकरणों को भी बदलने वाला है। इसके साथ ही अफगान व्यापारियों को पाकिस्तान के बजाय अन्य वैकल्पिक व्यापारिक रास्तों को तलाशने का निर्देश दिया गया है। तालिबान  पाकिस्तान के साथ व्यापार को लेकर सख्त हो गया है।

पढ़ें :- अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 75 देशों को दिया बड़ा झटका, राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम के बाद नहीं मिलेगा अब यूएसए का वीजा

रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की फाइनेंस मिनिस्‍ट्री के प्रवक्ता अब्दुल कयूम नासिर ने बताया कि यह प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गया है। तालिबान प्रशासन ने न केवल आधिकारिक व्यापार बल्कि अवैध रास्तों (Smuggling) से आने वाले सामान पर भी रोक लगाने का फैसला किया है। स्मगलिंग में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा और पकड़े गए सामान को नष्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले मंत्रालय ने व्यापारियों को पाकिस्तान से जुड़े व्यापारिक लेनदेन और दस्तावेजों को खत्म करने के लिए 19 दिनों का समय दिया था।

अफगानिस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट का मानना है कि इस प्रतिबंध के कई सकारात्मक पहलू सामने आएंगे। इससे अफगानिस्तान की अपनी दवा कंपनियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पाकिस्तानी दवाओं की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब बाजार में नई और बेहतर मानक वाली दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

पढ़ें :- पाकिस्तान ने वार्ता विफल होने पर अफगानिस्तान को दी गीदड़ भभकी, बोले-'तालिबान को पूरी तरह से मिटा देंगे...'
Advertisement