Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने कटाया वर्ल्ड कप का टिकट,राशिद खान ने पलटा मैच

आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने कटाया वर्ल्ड कप का टिकट,राशिद खान ने पलटा मैच

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली। बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले आयरलैंड को 46.3 ओवर में 206 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 44.5 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

पढ़ें :- IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई स्टार्स नहीं आयेंगे नजर! 20 टेस्ट समेत 34 मैचों के बीच खिलाड़ियों के वर्कलोड ने बढ़ाई चिंता

अफगानिस्तान की पारी एक समय मुश्किल में फंस गई थी। टीम ने 176 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान राशिद खान ने मोर्चा संभाला और नाबाद 37 रन की अहम पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। राशिद ने 43 गेंदों का सामना किया और 4 चौके लगाए। राशिद का साथ यामिन अहमदजई ने दिया। उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 4 रन बनाए और दोनों ने मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे पहले राशिद ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

टॉप-8 में रहना बना वर्ल्ड कप टिकट की चाबी

अफगानिस्तान की इस जीत का महत्व सिर्फ सीरीज जीतने तक सीमित नहीं है। टीम मौजूदा वनडे रैंकिंग में 8वें स्थान पर है और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत के साथ उसने 30 सितंबर 2026 की कटऑफ तारीख तक टॉप-8 में बने रहने की स्थिति मजबूत कर ली है। इसी आधार पर उसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश मिला है।

वेस्टइंडीज को अब खेलना होगा क्वालिफायर

पढ़ें :- रोहित से पंगा लेना अजित अगरकर को पड़ा भारी, अब खतरे में चीफ सिलेक्टर की कुर्सी!

अफगानिस्तान के सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने के साथ वेस्टइंडीज के लिए मुश्किल बढ़ गई है। वेस्टइंडीज फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। भारत के खिलाफ उसके दो वनडे मुकाबले अभी बाकी हैं, लेकिन उन मैचों में जीत दर्ज करने के बावजूद टीम के टॉप-8 में पहुंचने की संभावना नहीं है। ऐसे में वेस्टइंडीज को अब वर्ल्ड कप क्वालिफायर का रास्ता अपनाना होगा। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। अफगानिस्तान के लिए यह वनडे वर्ल्ड कप में चौथा मौका होगा।

Advertisement