Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 16 महीने बाद बंगाली रीति रिवाज से श्रीजिता डे ने रचाई शादी, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

16 महीने बाद बंगाली रीति रिवाज से श्रीजिता डे ने रचाई शादी, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita Day) ने 16 महीने बाद अपनी दूसरी शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी. अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटो भी शेयर की है.

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

एक्ट्रेस ने सेम दूल्हे से दूसरी बार शादी की है. एक्ट्रेस ने साल 2023 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम पेप के साथ क्रिश्चियन तरीके से शादी की थी. वहीं अब उन्होंने बंगाली तरीके से शादी की है.

दूल्हे राजा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है और व्हाइट कलर की धोती. इसी के साथ उन्होंने मैरूम कलर का दुपट्टा कैरी किया है. जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे है.

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

दूल्हे राजा ने बुलेट पर अपनी एंट्री की है. वहीं उनकी बुलेट पर व्हाइट कलर के फूल लगा रखे है. बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने 16 महीने बाद अपनी दूसरी शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी.

 

अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटो भी शेयर की है. कपल काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा है. दोनों ने अपनी काफी सारी फोटोज शेयर की है. इस फोटो में दूल्हे राजा दुल्हन को देखते नजर आ रहे है.

 

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
Advertisement