Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी के 8 साल बाद नहीं हुई संतान, तो तांत्रिक के पास पहुंची महिला, झाड़-फूंक के बहाने कर किया रेप

शादी के 8 साल बाद नहीं हुई संतान, तो तांत्रिक के पास पहुंची महिला, झाड़-फूंक के बहाने कर किया रेप

By संतोष सिंह 
Updated Date

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां नौझील इलाके में एक 35 वर्षीय महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने मथुरा पुलिस (Mathura Police) को बताया कि उसने संतान सुख पाने के लिए एक तांत्रिक से मदद मांगी थी, लेकिन तांत्रिक ने उसका दुष्कर्म (Rape) किया। एसपी (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत (SP Suresh Chandra Rawat) ने बताया कि पीड़िता शादीशुदा है और उसे आठ साल से कोई संतान नहीं थी। शनिवार को वह 45 वर्षीय तांत्रिक मुश्ताक अली (Tantrik Mushtaq Ali) के पास गई, जिसने उसे यह कहकर बुलाया कि वह किसी तांत्रिक विधि से उसे संतान सुख दिला सकता है। लेकिन तांत्रिक ने वहां महिला के साथ जोर जबरदस्ती कर रेप किया।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

पीड़िता के बयान के आधार पर मुश्ताक अली (Mushtaq Ali) के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और मथुरा पुलिस (Mathura Police) उसकी तलाश कर रही है।

एसपी रावत ने कहा कि इस मामले में तेजी से कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में चुप न रहें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवा

इस घटना से इलाके के लोगों में रोष है। महिला सुरक्षा ( Women Safety) पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। लोगों से सहयोग मांगा है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सामाजिक जागरूकता (Social Awareness) और ऐसे मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही महिलाओं को सुरक्षा मिल सकती है। अपराधियों को सजा मिल सकती है।

Advertisement